फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   people protest front ofbath soap industery in gondpur

प्रदूषण के मामले में गोंदपुर में उद्योग के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण

Sun, 13 Mar 2022 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
people protest front ofbath soap  industery in gondpur
गोंदपुर जयचंद में प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन करते पंजाब व हिमाचल के लोग। - फोटो : Una
टाहलीवाल (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर जयचंद में साबुन बनाने वाले एक उद्योग के बाहर रविवार को प्रदूषण के मुद्दे पर पंजाब व हिमाचल के ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उद्योग से से प्रदूषण फैल रहा है। जिससे उनके गांव में बीमारियां फैल रही है। काफी संख्या में प्रदर्शनकारी दिनभर उद्योग के बाहर डटे रहे।
विज्ञापन

गो सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा नंद महाराज वृंदावन कुटिया बीनेवाल पंजाब के आह्वान पर और बाबा सुधो सिंह गो सेवा मिशन पंजाब सदस्य व भक्त कीमती लाल साबका चेयरमैन गो सेवा मिशन पंजाब (अकाली सरकार ) की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदर्शनकारी गोंदपुर जयंचंद में एकत्रित हुए। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उक्त साबुन उद्योग के बॉयलर में काफी मात्रा में पराली व पशुओं का चारा तुड़ी को जलाया जाता है। जिससे निकलने वाला गंदा धुआं व कालिख आसपास के गांवों में बीमारियां फैला रहा है।
विज्ञापन

पशुओं का चारा (तूड़ी) भी दोगुना दाम में मिल रही है। जबकि इलाके में बड़ी संख्या में लोगों ने दुधारू पशु पाल रखे हैं। आरोप है कि दिन में लगभग 20 घंटे इस उद्योग से धुआं निकलता है। जिससे उनका जीना दुश्वार हो गया है और सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। चेताया है कि उद्योग प्रबंधन पराली व तूड़ी न जलाने के लिए लिखित रूप में दें अन्यथा प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गांव पंडोरी, बीनेवाल, मधुवानी, टिब्बीयां, गोंदपुर बुला से ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, उद्योग के बाहर काफी संख्या में लोगों के पहुंचने पर पुलिस थाना प्रभारी सनी गुलेरिया टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। हालांकि, स्थिति सामान्य रही और बाद में प्रदर्शनकारी उद्योग के बाहर से चले गए। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed