फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People met the SE of JSV regarding the problem of waterlogging.

Una News: जलभराव की समस्या को लेकर जेएसवी के एसई से मिले लोग

Thu, 20 Nov 2025 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 20 Nov 2025 08:14 AM IST
विज्ञापन
People met the SE of JSV regarding the problem of waterlogging.
जेएसवी के अधीक्षण अ​​​भियंता से मिलने पहुंचे फ्रेंड्स कॉलोनी के लोग। -संवाद
ऊना। जिला मुख्यालय स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में हर वर्ष होने वाली जलभराव समस्या को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने जल शक्ति विभाग (जेएसवी) के अधीक्षण अभियंता (एसई) नरेश धीमान से मुलाकात की। प्रतिनिधि राकेश सूरज ने बताया कि समस्या समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
विज्ञापन

चर्चा के बाद अधीक्षण अभियंता ने टक्का रोड के नाले को लालसिंगी खड्ड तक ले जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि यह कार्य पहले ही अवार्ड हो चुका है और इसका ले-आउट भी तैयार है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इस मुद्दे पर नगर निगम अधिकारियों से भी मुलाकात की गई थी। अब नगर निगम और जल शक्ति विभाग संयुक्त रूपरेखा तैयार कर कार्य को जल्द शुरू करने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में रविंद्र पाठक, शेषपाल, सुरजीत सिंह, अनूप कुमार, राकेश वर्मा, अनिल कुमार, मनवीर सिंह, जितेंद्र और राकेश सूरज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed