{"_id":"609941998ebc3ef6413b1676","slug":"people-gathered-for-three-hours-shopping-in-una-silence-after-noon-una-news-sml3698823138","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह तीन घंटे खरीदारी को उमड़े लोग, दोपहर बाद सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह तीन घंटे खरीदारी को उमड़े लोग, दोपहर बाद सन्नाटा
विज्ञापन
ऊना। सुबह दस बज रहे हैं। ऊना के एमसी पार्क के बाहर रेहड़ियों में सामान खरीदने के लिए लोग काफी संख्या में पहुंचे हैं। इसी तरह ऊना के मुख्य बाजार में लोग जरूरी सामान खरीदने लिए पहुंचे हैं। ऊना-नंगल सड़क पर भी रेहड़ियों में फल खरीदने के लिए लोग काफी संख्या में पहुंचे हैं।
सुबह 11 बजे लोग काफी संख्या में बाजार में पहुंचे। हालांकि 11 बजे के बाद भीड़ कम होती गई। साढ़े 11 बजे आईएसबीटी ऊना के बाहर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। इस दौरान यहां गुजर रहे हर वाहन चालक से पुलिस कर्मियों ने पूछताछ की और घर से बाहर निकलने को लेकर जानकारी ली। कुछ लोग बेवजह घूमते भी पाए गए। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। कुछ ही देर में एएसपी ऊना विनोद धीमान के सरकारी वाहन को देखकर पुलिस कर्मी मुस्तैद हो गए। एएसपी ने भी कार से उतरकर नाकेबंदी में खुद मोर्चा संभाला और लोगों से पूछताछ की।
इस दौरान हर वाहन चालक से खुद एएसपी ने पूछताछ की और कोरोना कर्फ्यू जनता के लिए ही लगाने की बात कहते हुए घरों से बेवजह नहीं निकलने की अपील की। एक मामले में एएसपी ने सही तरीके से मास्क पहनने की हिदायत देते हुए कहा कि नियमों का पालन करें अन्यथा कार्रवाई करना मजबूरी होगी। एएसपी ऊना विनोद धीमान ने बताया कि नए आदेश के अनुसार नियमों की अनुपालन को सुनिश्चित किया जा रहा है। लापरवाही करने पर कार्रवाई की जा रही है। ऊना-नंगल सड़क पर बहडाला में पुलिस का नाका मिला।
विज्ञापन
हालांकि मीडिया कर्मी होने जानकारी देने पर पुलिस जवान ने जाने की अनुमति दी। यहां भी पुलिस मैहतपुर की तरफ से आ रहे और ऊना की तरफ से जा वाहनों की चेकिंग करती रही। ऊना से मैहतपुर तक वाहनों की आवाजाही दोपहर 12 बजे के बाद बेहद कम दिखी। दोपहर 12.15 पर मैहतपुर बैरियर में अध्यापक पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। यहां वाहनों के पास स्कैन किए जा रहे थे।
इससे कुछ ही दूरी पर पुलिस बैरियर में भी पुलिस जवान पंजाब से आने वाले वाहनों को जांच रहे थे। 12.30 बजे मैहतपुर से रायपुर सहोड़ा जाते हुए सड़क पर सन्नाटा पसर गया। पौने एक बजेे संतोषगढ़ बस स्टैंड के पास पुलिस जवान आने-जाने वाले वाहनों को चेक करते मिले। संतोषगढ़ बाजार में भी वाहनों की आवाजाही बेहद कम थी। कुल मिलाकर ऊना में सुबह छूट के समय पर लोग खरीदारी को मिले। जबकि 11 बजे के बाद वाहनों और लोगों की आवाजाही बेहद कम रही।