फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   people drinking dirty watr

मटमैला पानी पीने से बीमारी का खतरा

Fri, 18 Mar 2016 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 18 Mar 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
people drinking dirty watr
गंदा पानी - फोटो : dirty water

शहर के वार्ड सात में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों मेें रोष है। वार्ड में पिछले एक सप्ताह से नलों में मटमैले पानी की सप्लाई की जा रही है। लोगों ने आईपीएच विभाग को इस समस्या के बारे में कई बार सूचित किया, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते अब गुस्साए लोगों ने आईपीएच विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। स्थानीय राजेश कुमार, रमेश वर्मा, विशाल ठाकुर, जतिंद्र  पुरी, मदन लाल, सोहन पुरी, राजेश, रोहित सहित अन्य लोगों ने बताया कि आईपीएच विभाग उनके वार्ड में स्वच्छ पेयजल सप्लाई पहुंचाने में नाकाम साबित हुआ है। एक ओर नलों में पानी की कमी है और जब पानी आता है तो मटमैला होने के कारण उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छ पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन


विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद विभाग के कानों में जूं तक नही रेंग रही। लोगों ने आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि क्या विभाग स्वयं ही लोगों को बीमारियों की चपेट में लाने में प्रयासरत है? उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीलिया लोगों की जानेें तक लील चुका है। स्थानीय लोगों ने आईपीएच विभाग को चेतावनी दी है कि यदि इस बाबत शीघ्र कोई हल नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने को मजबूर हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी। उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश हीरा ने कहा कि समस्या के बारे में उन्हें सूचना मिली है। जल्द इस पर उचित विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed