फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   People demands to investigate of nangal Salangadee cooperative society

नंगल सलांगड़ी सहकारी सभा की करवाई जाए निष्पक्ष जांच

Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
People demands to investigate of nangal Salangadee cooperative society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना/नारी। विवादों में घिरी सहकारी सभा नंगल सलांगड़ी की संघर्ष समिति ने सभा में हुए घपले की स्वतंत्र व निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाने की मांग उठाई है। इस मामले में संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल श्याम चंदेल की अध्यक्षता में जिलाधीश राघव शर्मा से मिला।
श्याम चंदेल ने बताया कि सहकारी सभा के सचिव ने फर्जी लोन लोगों के भरकर सहकारी सभा को चूना लगाया है। सभा सदस्यों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं। फर्जी हस्ताक्षर करके करोड़ों रुपये हड़प करके धोखा किया गया है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए सचिव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग ने प्रशासक के तौर पर निरीक्षक राजीव कुमार को लगाया है। श्याम चंदेल ने आरोप लगाया है कि प्रशासक केवल नाम मात्र का ही है। निलंबित सचिव सहकारी सभा के कार्यालय में बैठकर बेखौफ रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर रहा है और कार्य भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाताधारकों में कौशल्या देवी, मनीष कुमार, अशोक कुमार, सुरेंद्र, पूजा रानी ने बताया कि किसी ने बच्चे की शादी करनी है तो किसी ने बच्चों की फीस देनी है। एक खाताधारक के पारिवारिक सदस्य पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है। उन्हें खुद रुपये की जरूरत है, लेकिन अभी तक एक पाई भी नहीं मिल पाई है।

कहा कि एआरओ कुलदीप शर्मा का स्थानांतरण सेवानिवृत्ति से 18 दिन पहले शिमला को हो गया है। इस सहकारी सभा की जांच किसी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष एजेंसी से करवाने की जरूरत है ताकि लोगों को उनकी गाढ़ी कमाई वापस मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed