{"_id":"68711c0ef59692a91c06474b","slug":"people-are-furious-over-not-providing-employment-to-youth-in-the-terminal-of-a-private-company-una-news-c-93-1-una1002-158929-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: निजी कंपनी के टर्मिनल में युवाओं को रोजगार न देने पर जनता उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: निजी कंपनी के टर्मिनल में युवाओं को रोजगार न देने पर जनता उग्र
विज्ञापन
बोले-फर्जीवाड़े की हो जांच, अन्यथा जनता धरना प्रदर्शन करने के लिए होगी मजबूर
टर्मिनल में रोजगार के नाम पर किया गुमराह, फर्जी बना डाली समिति
प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांगी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय के संतोषगढ़ मार्ग पर पेखुबेला में स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के टर्मिनल में स्थानीय युवाओं को रोजगार न देने पर जनता उग्र हो गई है।
इस संदर्भ में टर्मिनल के प्रबंधन वर्ग और जिला प्रशासन को दो टूक चेताया है कि अगर जल्द ही स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के नाम पर जो प्राथमिकता तय की गई थी, उसकी जांच नहीं की गई और युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया तो जनता प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। इसकी सारी जिम्मेदारी टर्मिनल के प्रबंधन वर्ग और जिला प्रशासन की होगी। इस क्षेत्र में गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी रहती है। आए दिन दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों को यह कहकर गुमराह किया गया कि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टर्मिनल में रोजगार दिया जाएगा लेकिन ग्रामीणों की उस समय पांव तले जमीन खिसक गई जब वहां पर ट्रक टैंकर समिति के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया। समिति में कोई भी स्थानीय व्यक्ति को शामिल न करके बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दे डाला।
इस संदर्भ में पेखुबेला और झुड़ोवाल ग्राम पंचायत के लोगों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर से मिला है। पंचायत उपप्रधान अजय कुमार के नेतृत्व में मिनी सचिवालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पेखुबेला टर्मिनल में कथित फर्जी समिति के माध्यम से टेंडर होने और युवाओं को यहां प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। झूड़ोवाल के उपप्रधान अजय कुमार, विजय कुमार ने बताया कि पेखुबेला गांव में एक समिति को रजिस्टर करवा कर टेंडर प्राप्त किया गया है, जबकि उस समिति में झूड़ोवाल या इसके किसी भी वार्ड के व्यक्ति शामिल नहीं हैं। मांग की है कि झूड़ोवाल पंचायत के युवाओं को इंडियन ऑयल टर्मिनल में प्राथमिकता से रोजगार दिया जाए।