फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   people are drinking polluted water

कोटला बेला में दूषित पानी पीने को मजबूर

Fri, 05 Aug 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/थानाकलां
ब्यूरो/अमर उजाला/थानाकलां Updated Fri, 05 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
people are drinking polluted water
AE - फोटो : Getty Images

उपमंडल बंगाणा की डोहगी पंचायत के गांव कोटला बेला की हरिजन आबादी के 15 परिवार भरी बरसात में पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि ये परिवार दो किलोमीटर दूर नलवाड़ी के एक प्राकृतिक स्रोत से दूषित पानी ला कर पीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


गांव में आइपीएच विभाग ने नल तो लगा रखे हैं, लेकिन पिछले कई माह से विभाग के नलों में पानी की एक भी बूंद तक नहीं टपकी है। ग्रामीण प्रकाश चंद, जगतराम, अमर नाथ, छोटू राम, ज्ञान चंद, रमेश चंद, सुनीता देवी, अजय कुमार, हरबंस लाल, राकेश कुमार, ममता देवी, सरोज, वीना देवी आदि का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर विभाग से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से जमासनी माता मंदिर से लेकर कोटला बेला तक नई पाइप लाइन बिछाई जानी थी, लेकिन विभाग कुछ लोगों की मिली भगत से जानबूझ कर पाइप लाइन के काम को लटका रहा है। लोगों का कहना है कि यदि उक्त पाइप लाइन को निकालने में कोई आपत्ति है तो दूसरे स्थान से पाइप लाइन निकाल कर सप्लाई बहाल की जाए। लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि गांव में जल्द पेयजल सप्लाई बहाल करवाई जाए। उधर, जेई रवि शर्मा का कहना है कि उक्त गांव के लिए जो पाइप लाइन बिछाई जा रही है, उसमें गांव के कुछ लोगों को आपत्ति है। वे लाइन को निकालने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी अन्य स्थान से पाइप लाइन बिछाने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed