फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pensioners will raise their demands prominently in Palakwah

Una News: पालकवाह में मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे पेंशनर

Tue, 16 Dec 2025 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Pensioners will raise their demands prominently in Palakwah
अखिल भारतीय पेंशनर्स दिवस आज मनाया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक हरोली की कार्यकारिणी की ओर से 17 दिसंबर को पालकवाह में जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय पेंशनर्स दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला और ब्लॉक हरोली के अध्यक्ष हरमेश राणा करेंगे। हरमेश राणा ने पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इन मांगों में जनवरी 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को देय बकाया राशि का शीघ्र भुगतान, लंबित 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं 111 माह की बकाया राशि का जल्द निपटान शामिल है। इसके अलावा चिरलंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से 29 नवंबर को धर्मशाला रैली में किए गए वादे के अनुसार एक माह के भीतर समुचित बजट का प्रावधान किए जाने की मांग भी उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed