फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pensioners will be forced to take to the streets to demand their demands

Una News: मांगों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे पेंशनर

Sun, 30 Mar 2025 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Pensioners will be forced to take to the streets to demand their demands
टाहलीवाल (ऊना)। हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री और विधायकों के वेतन में 24 प्रतिशत वृद्धि का बिल सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। महंगाई की मार से माननीय भी त्रस्त हैं। जिला ऊना के अध्यक्ष, पूर्व उप शिक्षा निदेशक हरमेश राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक धीमान, महासचिव प्रेम शर्मा और पूर्व महासचिव धर्मदत्त वशिष्ठ ने कहा कि उन्हें भी अपने परिवार का भरण पोषण करना है। उन्हें भी अपना जीवन ईमानदारी और इज्जत से बिताने का पूर्ण अधिकार है। कहा कि पेंशनरों का वेतन आयोग से विशेषकर जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त पेंशनरों की अरबों रुपये की बकाया राशि, करोड़ों के मेडिकल बिलों की देनदारियों, पिछले बकाए सहित 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्तें शीघ्र जारी की जाएं। यदि सरकार मांगों के प्रति उदासीन रवैया या टालमटोल की नीति अपनाती है, तो उम्र के इस पड़ाव में बुजुर्ग अपनी जायज मांगों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आंदोलन के लिए तैयार बैठे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed