फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pensioners in Una raised slogans against the government and management

Una News: ऊना में पेंशनरों ने सरकार और प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 07 Nov 2024 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Pensioners in Una raised slogans against the government and management
बोले- दिवाली पर भी एचआरटीसी पेंशनरों को नहीं मिली पेंशन
विज्ञापन

जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशों के बाद आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन ऊना की बैठक पुराना बस अड्डा परिसर में वीरवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान किशोरी लाल ने की। सर्वप्रथम अमरीक सिंह परिचालक व सदा राम अड्डा परिचालक की आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान किशोरी लाल ने कहा कि बीते पहली अक्तूबर को एचआरटीसी के 50 वर्ष पूरा करने पर स्वर्ण जयंती समारोह 12 अक्तूबर शिमला में मनाया गया। इसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व प्रबंधन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की गई कि परिवहन निगम के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन व पेंशन और 5 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की गई थी। लेकिन, नवंबर शुरू होने के बाद भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल पाई है। इससे उनमें रोष है। इसे लेकर पेंशनरों ने प्रबंधन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पेंशनरों ने कहा कि निगम के पेंशनरों को दिवाली से पहले पेंशन नसीब नहीं हुई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जो वित्तीय लाभ देने के निर्णय उच्च न्यायालय से आते हैं, उनको भी प्रबंधन न्यायालय में और समय देने की मांग कर रहे हैं जो वृद्ध पेंशनरों के साथ सरासर अन्याय है। इस मामले को लेकर जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशों के बाद आंदोलन करने के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी। इस मौके पर सहदेव सिंह, सतपाल शर्मा, सुभाष चंद, रमेश जसवाल, वीर सिंह, रामचंद, रामनाथ, जगदीश चंद, बलदेव सिंह, मलकीत सिंह, हेमराज, जगदेव सिंह सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed