फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pensioners angry over non-release of dearness allowance installment

Una News: महंगाई भत्ते की किस्त जारी न होने से पेंशनरों में रोष

Mon, 16 Jun 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pensioners angry over non-release of dearness allowance installment
आज खास कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन

महंगाई भत्ते की किश्त जारी न होने से पेंशनरों में रोष
-मासिक बैठक में समस्याओं, मांगों पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की बैठक सोमवार को डियारा में हुई। अध्यक्ष बीआर भाटिया की अध्यक्षता में बैठक में पेंशनरों ने अपनी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की।

बैठक में सबसे पहले पेंशनरों ने अहमदाबाद में हुए विमान और हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके बाद पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के प्रति रोष जताया। पेंशनरों ने कहा कि जून आधा बीत जाने के बाद भी महंगाई भत्ते की किस्त जारी नहीं हुई है, जिससे पेंशनरों में रोष है। उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग का एरियर भी अभी बकाया है। पेंशनरों ने सरकार से आग्रह किया कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक का एरियर जारी किया जाए, ताकि पेंशनरों की समस्याएं हल हो सकें। एसोसिएशन ने 75 साल से ऊपर पेंशनरों का एरियर जारी करने पर सरकार का आभार जताया। पेंशनरों ने महंगाई भत्ता एक हजार रुपये करने की मांग उठाई। इस मौके पर बंसीराम ठाकुर, गुरदेव कौशल, सुरेश चंद वर्मा, रूपलाल राठौर, हरि कुमार गुप्ता, सीताराम ठाकुर, जोधराम और बृजलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed