फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Payal Thakur stood first in the Mehndi competition.

Una News: मेंहदी प्रतियोगिता में पायल ठाकुर रहीं प्रथम

Thu, 09 Oct 2025 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Payal Thakur stood first in the Mehndi competition.
घनारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां में वीरवार को करवाचौथ पर्व की पूर्व संध्या पर मेंहदी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रधानाचार्य विजय ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें 10 छात्राओं ने मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पायल ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सिया संदल द्वितीय स्थान पर रहीं। सिया जरियाल और मन्नत जरियाल को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल में कमलेश शर्मा और प्रेम लता शामिल रही। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार, संदीप लठ्ठ, धीरज दत्त शर्मा, राजीव कुमार, सुशील जरियाल, सतनाम परमार, नाथूराम ठाकुर, सतीश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों की प्रतिभा निखारने में अहम भूमिका निभाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed