फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Patwar circle will open in Balh, concrete road will be built to every house by 2027

Una News: बल्ह में खुलेगा पटवार वृत्त, 2027 तक हर घर तक बनेगा पक्का रास्ता

Wed, 05 Mar 2025 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Patwar circle will open in Balh, concrete road will be built to every house by 2027
ग्राम पंचायत बल्ह में भव्य किसान गोष्ठी एवं फूड फेस्टिवल में विधायक ने की घोषणा
विज्ञापन

किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बल्ह में कृषि विभाग मंडल बंगाणा की ओर से बुधवार को भव्य किसान गोष्ठी एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विवेक शर्मा ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं और सरकार उन्हें आधुनिक तकनीकों, जैविक खेती एवं उन्नत साधनों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी किसानों की आय बढ़ाने एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जागरूक करना और उन्हें आधुनिक कृषि के साथ जोड़ना था, जिससे वे अपनी आय में वृद्धि कर खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने बल्ह पंचायत में शीघ्र पटवार वृत्त खोलने और 2027 तक प्रत्येक घर तक पक्का रास्ता पहुंचाने की घोषणा की। साथ ही बल्ह पंचायत में कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए 2 लाख देने की भी घोषणा की। इसके पश्चात कृषि अधिकारी बंगाणा सतपाल धीमान ने किसानों को जैविक खेती, जल संरक्षण एवं नवीनतम कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की। बताया कि सरकार कृषि उपकरणों, उन्नत बीजों एवं फसल बीमा योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। कार्यक्रम के दौरान मिट्टी परीक्षण, जैविक खेती, फसल बीमा योजना एवं अनुदानित कृषि उपकरणों की जानकारी दी गई, जिससे किसान नवीनतम तकनीकों का अधिकतम लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed