फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Patients became sadder due to doctors' strike

Una News: चिकित्सकों की हड़ताल से मरीज हुए और दुखी

Wed, 28 Feb 2024 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 28 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Patients became sadder due to doctors' strike
चिकित्सकों की तरफ से की जा रही पेन डाउन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। अस्पताल में सभी ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारेंं लगी रहीं। ओपीडी में चिकित्सकों के न बैठने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक मरीजों को मजबूरन चिकित्सकों की हड़ताल खत्म होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले के सभी अस्पतालों सहित क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल मरीजों पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को भी क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को 12 बजे के बाद ही उपचार मिल पाया। गौर हो कि चिकित्सकों की मांगों को लेकर अभी तक सरकार की तरफ से कोई आश्वासन व निर्णय नहीं लिया गया है। क्षेत्रीय अस्पताल में स्थित मेडिसिन ओपीडी, गायनी ओपीडी, शिशु रोग ओपीडी, ऑर्थो ओपीडी सहित सभी ओपीडी के बाहर मरीज हाथों में पर्ची लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस पर जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश मेडिकल अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष डाॅ. राहुल कतना ने बताया कि चिकित्सक लंबे समय से एनपीए सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। सरकार को चिकित्सकों की मांगों को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय अस्पताल में डॉ. विकास चौहान, डॉ. रवि कुमार शर्मा, डॉ. आशना शर्मा, डॉ. खीमित जैन, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. अंकुश शर्मा, डॉ. चंदर मल्होत्रा, डॉ. दिव्यांश शर्मा, डॉ. राहुल कौंडल, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. स्वींकी जैन, डॉ. रेवा सूद, प्रदीप कुमार अत्री, डाॅ. राहुल टंडन सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed