फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Partition is the immortal story of the suffering and struggle of millions of people: Anura

विभाजन लाखों-करोड़ों लोगों की पीड़ा और संघर्ष की अमर गाथा : अनुराग

Thu, 14 Aug 2025 07:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Partition is the immortal story of the suffering and struggle of millions of people: Anura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के हरवाल में भाजपा की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत की, जबकि पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विभाजन का दर्द केवल इतिहास की किताबों में दर्ज एक घटना नहीं, बल्कि यह लाखों-करोड़ों लोगों की पीड़ा, बलिदान और संघर्ष की अमर गाथा है। उन्होंने कहा कि टूटी रेलगाड़ियों, सूनी गलियों और बिछुड़े चेहरों की यादें आज भी आत्मा को झकझोर देती हैं। यह दिन हमें सिखाता है कि नफरत और विभाजन से केवल विनाश होता है, जबकि इंसानियत ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और पहचान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश में धर्म के आधार पर विभाजन की पुनरावृत्ति कभी नहीं होगी। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के 35 परिवारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed