फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pansai team performed brilliantly and won the Ghulun Premier League.

Una News: पनसाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घलूं प्रीमियर लीग जीती

Wed, 07 Jan 2026 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Pansai team performed brilliantly and won the Ghulun Premier League.
अंश और शन्ना के नाम रहा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के घलूं प्रीमियर लीग सीजन टू का तीसरा दिन खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। इस दिन न केवल रोमांचक क्रिकेट मुकाबले खेले गए, बल्कि खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त संदेश भी समाज तक पहुंचा। टूर्नामेंट के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण रहे मुख्यातिथि कुटलैहड़ भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष एवं बीडीसी राजकुमार मनकोटिया ने शिरकत की। बुधवार को कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मुकाबले में पनसाई टीम ने ग्लोड़ की टीम को हराकर जीत दर्ज की। इस मैच में पनसाई टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन किया। दूसरे मुकाबले में सदाशिव तलमेहड़ा की टीम ने मनसाई टीम को पराजित किया। इस मुकाबले में तलमेहड़ा की टीम की मजबूत बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। दर्शकों ने इस मैच को पूरे उत्साह के साथ देखा और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सबसे रोचक मुकाबला पनसाई और सदाशिव तलमेहड़ा टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन क्रिकेट का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पनसाई टीम के अंश और तलमेहड़ा टीम के शन्ना को दिया गया।

मुख्यातिथि राजकुमार मनकोटिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके उत्साह एवं खेल भावना की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने घलूं क्रिकेट एसोसिएशन को 5100 रुपये की धनराशि भेंट कर खेलों के प्रति अपने सहयोग और समर्थन को स्पष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed