फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pandoga-Tyudi bridge will emerge as a gift for 35 villages

Una News: 35 गांवों के लिए सौगात बनकर उभरेगा पंडोगा-त्यूड़ी पुल

Wed, 06 May 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 06 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pandoga-Tyudi bridge will emerge as a gift for 35 villages
पंडोगा (ऊना)। ऊना के पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण करने वाली कंपनी के अनुसार पुल के अब दो स्पैन डालने का कार्य शेष है। जिसे बरसात से पहले पूरा करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निर्माण पूरा होने के बाद कुटलैहड़, हरोली, गगरेट विधानसभा क्षेत्र को करीब 35 गांव को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा पंजाब से बाबा बड़भाग सिंह, श्री माता चिंतपूर्णी, डेरा बाबा रुद्रानंद, और अन्य धार्मिक स्थलों को आने वाले श्रद्धालुओं को 15 किलोमीटर दूरी कम तय करनी पड़ेगी। जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। निर्माण कार्य के बीच मौसम का बिगड़ता मिजाज लगातार बाधा बन रहा है। बीच-बीच में हो रही बारिश निर्माण कार्य गति प्रभावित हो रही है। स्पैन डालने जैसा तकनीकी कार्य साफ मौसम में ही संभव होता है, ऐसे में कई बार सुरक्षा कारणों से काम रोकना पड़ रहा है। कंपनी प्रबंंधन का कहना है कि यदि मौसम सहयोग करता है तो पुल का निर्माण कार्य में जल्द ही पूरा हो जाएगा। अन्यथा बरसात के कारण इसमें देरी संभव है।
विज्ञापन



हर साल बारिश में आवाजाही मुश्किल हो जाती है। पुल बनने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी और लोगों को सुविधा मिलेगी।
-अश्वनी भारद्वाज, गगरेट निवासी
.............
काम रुक-रुक कर चल रहा है। हमें उम्मीद है कि बरसात से पहले पुल का काम पूरा होगा जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
-गुरपाल चौधरी, पंडोगा निवासी



बरसात के बावजूद निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार तेजी से जारी है और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल को पूरा करने के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

-बलदेव सिंह अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल हरोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed