फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pandoga bridge damaged, reaching district headquarters through buses becomes difficult

Una News: पंडोगा पुल क्षतिग्रस्त, बसों के जरिए जिला मुख्यालय पहुंचना हुआ मुश्किल

Wed, 06 Aug 2025 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pandoga bridge damaged, reaching district headquarters through buses becomes difficult
गांव के संपर्क मार्गों में फंस रही बसें, लग रहा दोगुना समय
विज्ञापन


रास्ते में लंबे जाम में व्यतीत हो रहा आधे से एक घंटा, लोग परेशान

पुल के निर्माण कार्य को पूरा होने में अभी लग सकते हैं तीन से चार दिन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में पंडोगा और ईसपुर गांव को जोड़ने वाला पुल बीते शनिवार को भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। यह पुल ऊना-गगरेट मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल वाहन चालक गांव के संपर्क मार्गों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। स्थिति तब और चिंताजनक हो गई जब निजी और सरकारी बसों को भी इन तंग संपर्क मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई स्थानों पर मार्ग अत्यंत संकरा होने के कारण बड़ी गाड़ियां फंस रही हैं, जिससे बस यात्रियों और आवश्यक कार्यों से सफर करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद वाहन चालकों के लिए अपर पंडोगा से खड्ड गांव होते हुए ऊना-गगरेट सड़क तक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, अधिकांश वाहन चालक पुल से लगभग 100 मीटर पहले पंडोगा गांव के रिहायशी इलाकों की संकरी सड़कों का प्रयोग कर रहे हैं। इन रास्तों पर दो किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब आधा से पौना घंटा लग रहा है। मार्ग संकरे होने के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रतिदिन आवश्यक कार्यों और पढ़ाई के लिए ऊना पहुंचने वाले स्थानीय निवासी साहिल कुमार, अखिल राणा, अरविंद कुमार, सुरेश, विनोद कुमार, राखी, पूजा और अन्य लोगों ने बताया कि पुल बंद होने के कारण उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर बसों में सफर करना बेहद कठिन हो गया है। टूटी-फूटी और कच्ची सड़कों से होकर बसों को दो किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग आधा घंटा लग रहा है, जिससे यात्रियों को घर से काफी पहले निकलना पड़ रहा है। संकरे रास्तों के कारण बड़ी गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना हुआ है।

मरम्मत कार्य तेजी से जारी
लोक निर्माण विभाग हरोली के अधिशासी अभियंता ई. पुनीत शर्मा ने बताया कि पंडोगा पुल के जीर्णोद्धार का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और एक-दो दिन के भीतर स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुरक्षित तरीके से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। पुल को जल्द ही दोबारा यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed