फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayats with 100% vaccination will get five lakhs

सौ फीसदी टीकाकरण वाली पंचायतों को मिलेंगे पांच लाख

Wed, 01 Sep 2021 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Panchayats with 100% vaccination will get five lakhs
ऊना। सभी लाभार्थियों को शतप्रतिशत पहली डोज लगाने वाली खंड विकास की तीन-तीन पंचायतों को 5-5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए पंचायतें बीएमओ के पास दावा कर सकती हैं। दावे के साथ पंचायत को उनके क्षेत्र में रह रहे प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर देना होगा। इसे आशा वर्कर के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी दावे को कोविन सॉफ्टवेयर के माध्यम से सत्यापित करने के उपरांत सीएमओ को भेजेंगे। इसे सत्यापन के बाद उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा। प्रत्येक विकास खंड में सबसे पहले सत्यापित होकर प्राप्त होने वाली ग्राम पंचायतों को जिलास्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि प्रक्रिया को अपनाकर पंचायत अपना दावा पेश करें। कहा कि 31 दिसंबर 2003 से पूर्व जन्मे सभी व्यक्ति कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लेने के लिए पात्र हैं, ऐसे में सभी पात्र व्यक्ति जल्द से जल्द नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोविड का टीका लगवाएं।
विज्ञापन

अब जिला प्रशासन ऊना स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर दूसरी डोज भी शतप्रतिशत लगवाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी डोज लगने के बाद भी मास्क लगाएं और उचित दूरी का ध्यान रखें। तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed