फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayati Raj Minister Virender Kanwer inaugurated and laid the foundation stones of development work of crores in una

पंचायती राजमंत्री वीरेंद्र कंवर ने किए 187.35 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन

Mon, 03 Oct 2022 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj Minister Virender Kanwer  inaugurated and laid the foundation stones of development work of crores in una
अंदरौली में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करते हु? - फोटो : Una
बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार अंदरौली में 187.35 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। उन्होंने 19.52 करोड़ की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय बंगाणा, 14.78 करोड़ की लागत से बने सीएचसी भवन थानाकलां, छह करोड़ से आरएलसी भवन थानाकलां का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

2.74 करोड़ से एथनो बोटानिकल पार्क अंदरौली के प्रशासनिक भवन, 62 लाख से एथनोबोटानिकल पार्क अंदरौली में निर्मित जल भंडारण योजना, 16.37 करोड़ से उठाऊ सिंचाई परियोजना समूर और सनहाल व 6.62 करोड़ रुपये से ग्राम पंचायत धनेत, प्लाहटा और डीहर के लिए निर्मित उठाऊ जलापूर्ति परियोजना का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कंवर ने 11.36 करोड़ से रामगढ़धार जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण, 16.49 करोड़ से ग्राम पंचायत कोहड़रा से तूतड़ू जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण और बदोली-त्यूड़ी उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण कार्यों का भी शुभारंभ किया। मंत्री ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जलजीवन मिशन के तहत 77.75 करोड़ से बंगाणा तहसील में एचपी शिवा परियोजना के लिए बागवानी बगीचों और वेल्यू चेन डेवलपमेंट सिस्टम की आधारशिला रखी। पीर गौंस में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले शॉपिंग कांपलेक्स और बंगाणा में 4 करोड़ की लागत से पंचायत समिति के शॉपिंग कांपलेक्स का भूमिपूजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed