फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayat Pradhan dies in an accident in Mehtpur market

Una News: मैहतपुर बाजार में दुर्घटना में पंचायत प्रधान की मौत

Fri, 16 May 2025 08:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Pradhan dies in an accident in Mehtpur market
अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी को मारी टक्कर, प्रधान आए चपेट में
विज्ञापन

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मैहतपुर बाजार में वीरवार शाम सड़क दुर्घटना में बनगढ़ पंचायत के प्रधान राकेश कुमार की मौत हो गई। यह हादसा रात लगभग 9 बजे हुआ। इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार बनगढ़ के प्रधान राकेश कुमार मैहतपुर बाजार में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जब उन्हें किसी का फोन आया तो वे सड़क के किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे। दुर्भाग्यवश उसी क्षण ऊना की दिशा से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी एक पिकअप गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी उछलकर पास ही स्थित एक दुकान की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में प्रधान राकेश कुमार दीवार और पिकअप गाड़ी के बीच बुरी तरह से दब गए। हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने प्रधान को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें गाड़ी और दीवार के बीच से बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल प्रधान को तत्काल उपचार के लिए ऊना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। तमाम प्रयासों के बावजूद अस्पताल में उपचार के दौरान राकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। प्रधान राकेश कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी बनगढ़ डाकघर जखेड़ा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मैहतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने इस हादसे के लिए जिम्मेवार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके और उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस दुखद घटना से बनगढ़ और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed