फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayat head will have to pay the cost of bad cement

Una News: पंचायत प्रधान को चुकानी होगी खराब सीमेंट की कीमत

Tue, 14 Jan 2025 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Panchayat head will have to pay the cost of bad cement
अंबेहड़ा धीरज में विकास कार्य प्रभावित करने का मामला
विज्ञापन


बीडीओ कार्यालय की जांच में 27 बोरियां खराब पाई गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। ग्राम पंचायत अंबेहड़ा धीरज में महिला प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने के आरोपों के बाद विभाग ने मौके पर पहुंच कर सारा रिकाॅर्ड अपने कब्जे में लिया था। बीडीओ बंगाणा ने अंबेहड़ा पंचायत के सीमेंट स्टोर को चेक किया तो 27 बोरियां खराब पाई गईं जो स्टोर में रखी हुई थीं। 18 बोरियां प्रधान के घर पाई गईं। इसे बरामद करने के आदेश पंचायत इंस्पेक्टर को दिए गए। पंचायत इंस्पेक्टर विजय कुमार ने महिला प्रधान के घर पड़ी 18 बोरियों की जांच कनिष्ठ अभियंता सचिन कुमार को सौंपी। पंचायत इंस्पेक्टर ने बताया के कनिष्ठ अभियंता से मिली जानकारी के मुताबिक महिला प्रधान के घर में पड़ीं 18 बोरी सीमेंट ठीक पाई गईं। जबकि खराब हुए सीमेंट की राशि पंचायत प्रधान को चुकाने के आदेश दिए गए हैं।

इसके अलावा बीडीओ बंगाणा ने पंचायत प्रधान की ओर से तोड़े गए रास्ते की डेमेज रिपोर्ट तैयार करने के आदेश कनिष्ठ अभियंता को दिए। लेकिन एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को नहीं सौंपी गई। इस पूरे मामले के बारे में कनिष्ठ अभियंता से बात की गई तो उन्होंने बताया के तोड़े गए रास्ते की पैमाइश कर ली गई है। पंचायत सचिव को इसका रिकाॅर्ड निकलने के बारे में कहा गया है। पंचायत इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि खराब सीमेंट की डेमेज रिपोर्ट बनाकर बीडीओ बंगाणा को सौंप दी गई। पंचायतों में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। मंगलवार को अंबेहड़ा धीरज पंचायत में खराब हुए सीमेंट की बरामदगी के तौर पर पंचायत प्रधान अंजू कुमारी को 9950 रुपये की वसूली के आदेश पारित कर दिए गए हैं। जल्द पैसे जमा कराने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed