फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   panchayat election

अपर भंजाल पंचायत में दो प्रत्याशी एक साथ मांग रहे वोट

Tue, 22 Dec 2020 10:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
अपर भंजाल पंचायत में उपप्रधान पद के लिए प्रचार में जुटे दो प्रत्याशी एक साथ। - फोटो : Una
ऊना। मुबारिकपुर क्षेत्र की अपर भंजाल पंचायत में पंचायती राज के चुनाव में अनोखा मामला सामने आया है। यहां उपप्रधान के दो प्रतिद्वंद्वी एक साथ चुनाव प्रचार में निकले हैं।
विज्ञापन

दोनों उम्मीदवार एक साथ पंचायत का दौरा कर रहे हैं। दोनों को देखकर मतदाता भी दंग हो रहे हैं। अपर भंजाल पंचायत में उपप्रधान पद के लिए राजेश ठाकुर और जगमोहन सिंह एक-दूसरे के खिलाफ चुनावी जंग में उतरे हैं। दोनों ही अपर भंजाल पंचायत के वार्ड चार के निवासी हैं। दोनों एक ही वार्ड होने पर ग्रामीणों के साथ जान-पहचान है। ऐसे में दोनों ने निर्णय लिया कि वह एक साथ ही मतदाताओं से वोट मांगेंगे। दोनों साथ मिलकर घर-घर जा रहे हैं। दोनों अपने-अपने लिए मतदाताओं से मत भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन

जगमोहन ने बताया कि हम दोनों उम्मीदवार एक ही वार्ड से हैं। चुनाव में उपप्रधान पद के लिए दोनों उतरे हैं। चुनाव के बीच भाईचारा बरकरार रखने के लिए उन्होंने ऐसा किया है। चुनाव में जीत-हार मतदाताओं के हाथ में है। दोनों मिलकर वोट मांग रहे हैं। जिसे जो उम्मीदवार पसंद होगा, वह उसे अपना मत देंगे। उन्होंने बताया कि राजेश वर्तमान में भी उपप्रधान हैं। ऐसे में जनता उनके काम को भी आंकेगी। उनके साथ जाकर मैं भी सिर्फ अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहा हूं। मतदाता भविष्य तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल यह अनूठा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे सुनकर हर कोई बोल रहा है कि चुनाव विकास के मुद्दे पर होना चाहिए न कि व्यक्ति के खिलाफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed