फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   panchayat election in una

ऊना में पंचायतों का चुनाव रोस्टर जारी

Fri, 06 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 06 Nov 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in una
आखिर जिला ऊना में पंचायत आरक्षण के रोस्टर का इंतजार खत्म हुआ। जिला के पांचों उपमंडलों में एसडीएम द्वारा रोस्टर की आधिकारिक घोषणा के साथ ही जिला में पंचायत चुनाव की रणभेरी बज उठी है। इस बार 50 फीसदी आरक्षण के चलते ग्रामीण संसद में महिलाओं की तूती बोलेगी।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 8 व 125 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए एसडीएम ऊना पृथी पाल सिंह ने विकास खंड ऊना के अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य व पंचायत प्रधानों का आरक्षण रोस्टर जारी किया।
विज्ञापन


रोस्टर के अनुसार पंचायत समिति सदस्यों में वार्ड पनोह, धमांदरी, बसाल लोअर, रैंसरी, देहलां अप्पर, भटोली, रायपुर सहोड़ा, अजौली व टब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, नारी व डंगोली महिला ओबीसी, सासन व ननग्रां ओबीसी, नंगल सलांगड़ी व चढ़तगढ़ अनुसूचित जाति, अरनियाला अप्पर, चताड़ा व सनोली अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि टक्का, मलाहत, बरनोह, कुठार कलां, बहडाला, जूडोवाल, देहलां लोअर, जखेड़ा, जनकौर व माजरा अनारक्षित रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों प्रधानों में झंबर, चताड़ा, बसोली, सुनेहड़ा, बटूही व फतेहपुर अनुसूचित जाति महिला, रैंसरी, सनोली, लमलैहड़ी, रामपुर, डंगोली व चलोला अनुसूचित जाति, ओबीसी महिला के लिए माजरा, कोटला कलां लोअर, नारी, बसाल अप्पर व ढटवाड़ा के लिए, जबकि ननग्रां, त्यूड़ी, लोअर बसाल व कुठार खुर्द ओबीसी, लाल सिंघी, टब्बा, बहडाला, अजौली, समूरकलां, कोटला कलां अप्पर, बदोली, उदयपुर, बीनेवाल, कोटला खुर्द, रायपुर सहोड़ा, बनगढ़, चढ़तगढ़, देहलां अप्पर, अजनौली, पनोह, भटोली, मैहतपुर, झलेड़ा व जूडोवाल अनारक्षित महिला के लिए, जबकि टक्का, मलाहत, जनकौर, मलूकपुर, अरनियाला लोअर, लमलेड़ा, मदनपुर, कुरियाला, सासन, बडैहर, खानपुर, देहलां लोअर, धमांदरी, बदसाला, अरनियाला अप्पर, नंगल सलांगड़ी, अबादा बराना, भड़ोलियां कलां, बरनोह, कुठार कलां और जखेड़ा अनारक्षित रखी गई हैं।

अंब विकास खंड
एसडीएम अंब सुनील वर्मा की ओर से जारी पंचायत रोस्टर के अनुसार विकास खंड अंब की ग्राम पंचायत घंघरेट को महिला के लिए आरक्षित किया गया है जबकि खरोह अनारक्षित, ज्वाल महिला, मंधोली महिला, अंब टिल्ला अनारक्षित, मैड़ी खास अनारक्षित, लडोली महिला, धर्मसाल महंतां खास अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, धर्मसाल महंतां महिला, लोहारा अप्पर अनारक्षित, राजपुर जसवां अनारक्षित, ज्वार महिला, जुबेहड़ महिला, नंदपुर महिला, चरूड़ू महिला, भैरा अनुसूचित जाति, अंदौरा लोअर महिला के लिए आरक्षित की गई है। शिवपुर, दियाड़ा और हम्बोली को महिला, गिंडपुर मलौण और भटेड़ अनारक्षित होगी। डूहल बटवालां अनुसूचित जाति महिला, लोहारा लोअर अनुसूचित जाति, सिद्ध चलेहड़ अनुसूचित जाति महिला, प्रम्ब अनुसूचित जाति महिला, चवार और सपौरी अनारक्षित, पोलियां पुरोहितां अनुसूचित जाति महिला, रिपोह मिसरां अनुसूचित जाति, सूरी अनुसूचित जाति, बेहड़ जसवां अनारक्षित, कटौहड़ खुर्द अन्य पिछड़ा वर्ग, कुठियाड़ी अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, स्तोथर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नारी चिंतपूर्णी अनारक्षित, बधमाणा महिला, छपरोह अनारक्षित, डूहल बगबालां अनुसूचित जाति महिला, मुबारिकपुर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, कलरूही अनारक्षित, अंदौरा अप्पर अनुसूचित जाति, अम्ब महिला, भगड़ाह अनारक्षित, नैहरी नौरंगा अनुसूचित जाति महिला, त्याई अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। टकारला अन्य पिछड़ा वर्ग, ठठल अन्य पिछड़ा वर्ग, कटौहड़ कलां महिला, कुठेड़ा खैरला अनारक्षित, धुसाड़ा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।


पंचायत समिति
पंचायत समिति अंब के वार्ड नंबर एक गिंडपुर महिला, भटेड़ अनुसूचित जाति महिला, नारी चिंतपूर्णी अनारक्षित, डूहल भटवालां अनारक्षित, लोहारा अप्पर महिला, मुबारिकपुर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, कलरूही अनुसूचित जाति महिला, लोहारा लोअर महिला, चवार अनुसूचित जाति, मैड़ी खास अनारक्षित, त्याई अनुसूचित जाति, जुबेहड़ महिला, नैहरी नौरंगा अनुसूचित जाति महिला, कुठेड़ा खैरला अनारक्षित, कटौहड़ कलां अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अम्ब अनुसूचित जाति, अंदौरा लोअर अनारक्षित, बेहड़ जसवां महिला, ठठल अन्य पिछड़ा वर्ग, टकारला अनारक्षित, दियाड़ा महिला, हम्बोली महिला व धुसाड़ा अनारक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed