फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchayat community building will be constructed in Lower Bhanjal village with a cost of Rs. 1.14 crore

Una News: लोअर भंजाल गांव में 1.14 करोड़ से बनेगा पंचायत सामुदायिक भवन

Sat, 09 Aug 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Panchayat community building will be constructed in Lower Bhanjal village with a cost of Rs. 1.14 crore
भंजाल लोअर गांव में विधायक राकेश कालिया पंचायत सामुदायिक भवन का शिलान्यास करते हुए।संवाद
विधायक राकेश कालिया ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। लोअर भंजाल गांव में विधायक राकेश कालिया ने पंचायत सामुदायिक भवन का शुक्रवार को शिलान्यास किया। इस भवन के निर्माण पर लगभग 1.14 करोड़ की लागत आएगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी गगरेट सुरेंद्र जेतली, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कंवर सुरेंद्र ठाकुर, पंचायत प्रधान सुरेंद्र भूषण, विलेज कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विधायक राकेश कालिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार चहुंमुखी विकास को बढ़ावा दे रही है। बरसात के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल फटने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार पुनर्वास और राहत कार्यों में तेजी से जुटी हुई है, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता मिल सके। प्रदेश सरकार विपरीत परिस्थितियों के बीच भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पंचायत सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकें। लोअर भंजाल में इस भवन का निर्माण गांववासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। इस मौके पर विधायक ने लोगों की शिकायतें भी सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed