फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panchat election roster issued

ड्रा से नगर निकायों का आरक्षण रोस्टर जारी

Thu, 05 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना Updated Thu, 05 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Panchat election roster issued

ऊना।

विज्ञापन
जिला कार्यकारी उपायुक्त एवं एडीएम ऊना राजेश कुमार मारिया की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने बुधवार को जिला के सभी नगर निकाय ऊना, गगरेट, दौलतपुर चौक, संतोषगढ़, मैहतपुर तथा टाहलीवाल में वार्डों का आरक्षण हिमाचल म्यूनिसिपल कमेटी इलेक्शन रूल्स-2015 के अनुसार किया गया।

वार्डों के आरक्षण प्रक्रिया को कमेटी में शामिल तीन राजपत्रित अधिकारियों एसडीएम ऊना पृथी पाल सिंह, तहसीलदार ऊना राज कुमार ठाकुर तथा नायब तहसीलदार ऊना राजेंद्र कुमार ने पूरा किया। इस दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। एडीएम राजेश मारिया ने बताया कि ड्रा के माध्यम से निकाले गए आरक्षण रोस्टर के तहत नगर परिषद ऊना के कुल 11 वार्डों में से छह वार्ड आरक्षित किए गए। इसमें वार्ड-10 अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 5,6,7,8 और 11 महिलाओं के लिए, वार्ड नंबर 1,2,3,4 और 9 अनारक्षित रहेंगे। नगर परिषद ऊना की कुल आबादी 18722 है जिसमें अनुसूचित जाति की 2317 तथा अनुसूचित जनजाति की संख्या 108 है।

नगर परिषद संतोषगढ़ के कुल नौ वार्डों में से छह आरक्षित किए गए हैं। इसमें वार्ड-4 अनुसूचित जाति को और वार्ड-5 अनुसूचित जाति महिला को, वार्ड 1,3,6 और 7 महिलाओं को आरक्षित रहेंगे जबकि वार्ड नंबर 2,8 और 9 अनारक्षित रहेंगे। नगर परिषद संतोषगढ़ के नौ वार्डों की कुल आबादी 9363 है। इसमें से 2032 अनुसूचित जाति तथा 30 अनुसूचित जनजाति से संबंधित हैं।

नगर पंचायत दौलतपुर के कुल सात वार्डों में से चार आरक्षित हुए हैं। वार्ड-4 अनुसूचित जाति को, वार्ड नंबर 2, 3 और 7 महिलाओं को एवं वार्ड नंबर 1, 5 और 6 अनारक्षित रहेंगे। नगर पंचायत दौलतपुर की कुल आबादी 3763 है। एससी आबादी 705 है। नगर पंचायत गगरेट के कुल सात वार्डों में से भी चार आरक्षित रहेंगें। इसमें वार्ड नंबर 1 अनुसूचित जाति को तथा वार्ड नंबर 3, 5 व 7 महिलाओं को, वार्ड नंबर 2, 4 व 6 अनारक्षित रहेंगें। नगर पंचायत गगरेट की कुल आबादी 3847 है। जिसमें से एससी की 431 तथा एसटी की दो आबादी शामिल है। वहीं नगर पंचायत मैहतपुर के कुल नौ वार्डों में से छह आरक्षित हुए हैं।

इसमें वार्ड-8 अनुसूचित जाति को तथा वार्ड-5 अनुसूचित जाति महिला को, वार्ड नंबर 1, 2, 6 व 7 महिलाओं को, वार्ड नंबर 3, 4 और 9 अनारक्षित रहेंगे। नगर पंचायत मैहतपुर की कुल आबादी 9218 है। इसमें अनुसूचित जाति की 1960 तथा अनुसूचित जनजाति की नौ संख्या शामिल है।

नगर पंचायत टाहलीवाल के कुल सात वार्डों में से चार आरक्षित हुए हैं। वार्ड नंबर सात अनुसूचित जाति के लिए तथा वार्ड नंबर 2, 3 और 5 महिलाओं को, वार्ड नंबर 1,4 व 6 अनारिक्षत रहेंगें।

एडीएम ने बताया कि स्थानीय नगर निकायों के चुनावों के लिए वार्डों का आरक्षण हिमाचल म्यूनिसिपल कमेटी इलेक्शन नियम 2015 के तहत पहली बार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed