फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Panch Bhishma Mahayagya was organized at Dera Baba Rudranand Ashram

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में पंच भीष्म महायज्ञ का आयोजन

Sat, 13 Nov 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Panch Bhishma Mahayagya was organized at Dera Baba Rudranand Ashram
डेरा बाबा रुद्घा नंद नारी में धूने की परिक्रमा करते सुग्रीवानंद महाराज - फोटो : Una
नारी (ऊना)। डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में पंच भीष्म महायज्ञ 11 से 19 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को श्रीश्री 1008 महाराज ने यज्ञशाला में अग्नि स्थापना की गई।
विज्ञापन

अग्नि स्थापना के लिए अरणी मंथन किया गया। रूई को घर्षण की मदद से आग लगाई गई और उसी अग्नि से यज्ञ की शुरूआत हुई। महायज्ञ के लिए 501 विद्वानों पाठ कर रहे हैं। आश्रम के बाहर पंडाल में हरिद्वार के अवधेशानंद महाराज ने श्रीमद्भागवत का अमृत पान कराया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण लीलाओं का व्याख्यान किया। उन्होंने भजन गाकर ऐसा समां बांधा कि भक्तजन झूमने पर विवश हो गए।
विज्ञापन

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में 150 साल से अधिक समय से यज्ञ किया जा रहा है। साल 1850 में पहली बार यहां यज्ञ का आयोजन किया गया। 1864 में लंगर की शुरूआत की गई जो आज भी जारी है। मान्यता है कि इस आश्रम में 5 महात्माओं ने समाधि ली थी। उसी स्थान पर आज पांच पीपल हैं। भक्तों का विश्वास है कि इन पीपलों की फेरी लेने से सांप के डंस का इलाज होता है। आश्रम में संस्कृत महाविद्यालय भी है। इसमें 60 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं।

डेरा बाबा रुद्घा नंद नारी में सुग्रीवानंद महाराज के दर्शन करते हुए भक्त

डेरा बाबा रुद्घा नंद नारी में सुग्रीवानंद महाराज के दर्शन करते हुए भक्त- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed