फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pahalgam massacre is a cowardly act: Seema

पहलगाम में हत्याकांड़ कायराना हरकत : सीमा

Wed, 23 Apr 2025 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
Pahalgam massacre is a cowardly act: Seema
बोलीं- केंद्र सरकार और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की है नाकामी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पहलगाम हत्याकांड केंद्र सरकार और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की नाकामी है। यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि ये निर्मम हत्याकांड निंदनीय और कायराना हरकत है। पुलवामा हमले के बाद अब पहलगाम हत्याकांड एक सुनियोजित षड्यंत्रों का हिस्सा लग रहा है। जिस तरह से पहलगाम हत्याकांड हुआ है, उससे साफ है कि सैलानियों की सुरक्षा के लिए कोई भी ठोस प्रबंध नहीं किए गए थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए फालतू के मुद्दों को सृजित करती रहती है। देश में बेरोज़गारी, महंगाई, शिक्षा, महिला सुरक्षा और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बात करने को तैयार नहीं है। जब से केंद्र में भाजपा सत्ता में आई है तब से देश के विभिन्न हिस्सों में दंगे आम हो गए हैं। बेगुनाहों की हत्याएं हो रही हैं। अब भाजपा के इशारे पर ईडी ने नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र मामले में केंद्र में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कानून को ताक में रखकर केस दर्ज किया। ईडी तब केस दर्ज करती है जब कहीं पैसे का लेन-देन हुआ हो लेकिन इस मामले में किसी प्रकार का लेन-देन हुआ ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed