फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Outside youth in ITI made the trainee bleed

Una News: आईटीआई में बाहरी युवकों ने प्रशिक्षु को किया लहूलुहान

Tue, 04 Feb 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Outside youth in ITI made the trainee bleed
बहसबाजी के बाद एक प्रशिक्षु ने साथियों को बुलाकर की मारपीट
विज्ञापन


बाद में दूसरे प्रशिक्षु के साथियों ने क्लास रूम में घुसकर पीटा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। संतोषगढ़ क्षेत्र में स्थित प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में घुसकर कुछ युवकों ने प्रशिक्षुओं के साथ मारपीट की है। मारपीट में एक युवक बुरी तरह से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही संतोषगढ़ पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षु युवकों के साथ मारपीट होने के बाद महिला प्रशिक्षुओं में भय का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दो प्रशिक्षुओं में बहसबाजी हो गई थी। रिसेस टाइम में एक प्रशिक्षु ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद कुछ युवक एक गाड़ी में सवार होकर संतोषगढ़ स्थित एक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंच गए। उक्त युवकों ने प्रशिक्षुओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने किसी वस्तु से एक प्रशिक्षु युवक के सिर पर वार कर दिया। इससे प्रशिक्षु लहूलुहान हो गया। आईटीआई स्टाफ ने युवक का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। मारपीट के बाद गाड़ी में आए युवक मौके से भाग गए। इसके बाद पीड़ित प्रशिक्षु के साथियों ने दूसरे प्रशिक्षु युवक को उसके क्लास रूम में घुस कर पीट दिया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed