{"_id":"68dfd69d74bbcdd59a0ec124","slug":"outgoing-head-satish-gogi-is-sure-to-be-elected-unopposed-una-news-c-93-1-una1002-167639-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: निवर्तमान प्रधान सतीश गोगी का निर्विरोध चुना जाना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: निवर्तमान प्रधान सतीश गोगी का निर्विरोध चुना जाना तय
विज्ञापन
जिले की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट सोसायटी की प्रबंधन समिति के चुनाव का शेड्यूल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। जिले की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट सोसायटी द न्यू विशाल हिमाचल गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी की प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन-पत्र दाखिल करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। सोसायटी के निवर्तमान प्रधान सतीश गोगी का निर्विरोध प्रबंधन समिति का सदस्य चुना जाना तय बताया जा रहा है। नामांकन-पत्र दाखिल करने के दिन प्रबंधन समिति के वार्ड नंबर चार से सिर्फ सतीश गोगी ने ही नामांकन-पत्र दाखिल किया। उनके निर्विरोध चुने जाने की औपचारिक घोषणा होना ही अब शेष बाकी है। सोसायटी की प्रबंधन समिति के सदस्य चुने जाने के लिए अन्य छह वार्डों में आमने-सामने मुकाबला होगा। प्रत्येक वार्ड से दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। बेशक नौ अक्तूबर को नामांकन-पत्र वापस लेने के दिन तस्वीर पूरी तरह से साफ होगी लेकिन मौजूदा परिदृष्य से तय है कि अन्य छह वार्डों में मुकाबला आमने-सामने का होगा। द न्यू विशाल हिमाचल गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी की प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए 17 अक्तूबर को मतदान होगा और उसी दिन चुनाव नतीजे भी घोषित हो जाएंगे। शुक्रवार को नामांकन-पत्र दाखिल करने के दिन वार्ड नंबर एक से पवन कुमार व राजेश कुमार ने नामांकन-पत्र दाखिल कर अपनी-अपनी दावेदारी जताई है, जबकि वार्ड नंबर दो से राज कुमार व विनय कुमार ने नामांकन-पत्र दाखिल किए हैं। वार्ड नंबर तीन से राम कुमार व विक्रम ठाकुर नामांकन-पत्र दाखिल करने के लिए आगे आए हैं। वार्ड नंबर चार से एकमात्र नामांकन-पत्र निवर्तमान प्रधान सतीश गोगी ने दाखिल किया है। वार्ड नंबर पांच से संजय कुमार व सुखदेव ने नामांकन-पत्र दाखिल किया है। वार्ड नंबर छह से बलकार सिंह और शशि पाल ने नामांकन-पत्र दाखिल कर दावेदारी जताई है तो वार्ड नंबर सात से अभिनव पुरी व परमजीत सिंह ने नामांकन-पत्र दाखिल किया है। चार अक्तूबर को नामांकन-पत्रों की छंटनी होगी तो छह अक्तूबर को नामांकन-पत्रों पर आक्षेप दाखिल किए जा सकेंगे। आठ अक्तूबर को आक्षेपों पर सुनवाई होगी तो नौ अक्तूबर को नामांकन-पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। इसी दिन अभ्यार्थियों की अंतिम सूची जारी होगी और सायं चार बजे चुनाव चिह्न वितरित होंगे। पंद्रह अक्तूबर चुनाव प्रचार की अंतिम तिथि होगी। चुनाव अधिकारी नरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है।