फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Outgoing head of Naganoli Panchayat, Mehtab, honored in Delhi

Una News: नगनोली पंचायत के निवर्तमान प्रधान मेहताब दिल्ली में सम्मानित

Thu, 12 Mar 2026 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 12 Mar 2026 06:23 AM IST
विज्ञापन
Outgoing head of Naganoli Panchayat, Mehtab, honored in Delhi
पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगनोली के निवर्तमान प्रधान मेहताब सिंह ठाकुर को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल प्रबंधन और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल द्वारा नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप जलापूर्ति प्रबंधन को मजबूत करने, गांव स्तर पर जल शासन को सुदृढ़ बनाने और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दिया गया। मेहताब सिंह ठाकुर ने अपने नेतृत्व में गांव में जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में देश के 16 राज्यों के प्रतिनिधियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। खास बात यह रही कि हिमाचल प्रदेश से इस सम्मान के लिए केवल मेहताब सिंह ठाकुर का ही चयन हुआ, जिससे जिला ऊना और हरोली क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed