फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Outcry over drinking water in Lathiani area

Una News: लठियाणी क्षेत्र में पेयजल को लेकर हाहाकार

Tue, 17 Jun 2025 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Jun 2025 06:12 AM IST
विज्ञापन
Outcry over drinking water in Lathiani area
लठियाणी (ऊना)। लठियाणी क्षेत्र में पेयजल को लेकर जनता में हाहाकार मचा है। बाजार व उसके साथ लगते आधा दर्जन गांवों में पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि जल शक्ति विभाग को पेयजल समस्या के समाधान के लिए कई बार फोन के माध्यम से सूचित किया गया परंतु कुछ नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि जल शक्ति विभाग द्वारा कुछ समय पहले राजली बनियाला में एक बड़ा टैंक बनाया गया। जब उसकी खुदाई करवाई गई तो विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा ही कहा गया कि इतना अधिक पानी निकलने पर क्षेत्र में पेयजल समस्या आने का कोई मतलब ही नहीं बनता। टैंक बनने के बाद भी समस्या जस की तस बनी है। नरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, अश्विनी ठाकुर, करम चंद, मदन लाल, संजीव कुमार, सतीश कुमार, जगदीश बंसल, विजय कुमार,अशोक कुमार, जोगिंद्र सिंह, मनीष कुमार, किशोरी लाल, पवन कुमार, उषा देवी, कांता देवी, निर्मला देवी, सरोज वाला, सुमन कुमारी, सुषमा शर्मा ने कहा कि यदि जल शक्ति विभाग उनकी समस्या को दो दिन के अंदर हल नहीं करता है तो वह विभाग के कार्यालय के आगे खाली घड़ों से साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


जल शक्ति विभाग के एसडीओ अशोक शर्मा ने कहा कि मुझे जानकारी न होने के चलते हो सकता है. समस्या आई हो। समस्या का जल्द समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed