{"_id":"69bff9479343d225090d7b43","slug":"out-of-326-youth-239-passed-the-race-una-news-c-90-1-ssml1024-190058-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 326 युवाओं में से 239 दौड़ में हुए उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 326 युवाओं में से 239 दौड़ में हुए उत्तीर्ण
विज्ञापन
पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 युवा अभ्यर्थी लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती रैली रविवार को तृतीय इंडिया रिज़र्व बटालियन पंडोह के ट्रेनिंग ग्राउंड में शुरू हुई। इस रैली में कुल्लू, मंडी एवं लाहौल-स्पिति जिलों के सामान्य प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण 2959 युवा हिस्सा ले रहे है। रविवार को सुबह 6:30 बजे 1.6 किमी दौड़ के फ्लैग ऑफ के साथ भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हुई। दौड़ के दौरान सभी युवा अभ्यर्थियों में बहुत ही जोश और उत्साह देखने को मिला। रैली के पहले दिन कुल्लू एवं लाहौल-स्पिति जिलों के 326 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें 239 अभ्यर्थी दौड़ में उत्तीर्ण हुए। यह अभ्यर्थी अब आगे बाकी के शारीरिक मापदंड, दस्तावेज एवं चिकित्सकीय परीक्षण से गुजरेंगे और आने वाले दिनों में मंडी जिले के युवा भी इस रैली में अपना सामर्थ्य दिखाएंगे।
कर्नल गौतम निशांत भर्ती निदेशक एआरओ मंडी ने इससे पहले रैली की सारी तैयारियों का जायजा लिया था और भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि भर्ती पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी।