फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Our youth are the future leaders of democracy: Jatin Lal

Una News: हमारे युवा लोकतंत्र के भविष्य के कर्णधारः जतिन लाल

Sat, 25 Jan 2025 08:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Our youth are the future leaders of democracy: Jatin Lal
ऊना कालेज में मनाया जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में 15वां जिलास्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस का थीम वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम.. रहा। इसका उद्देश्य 18 वर्ष की आयु या इससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के साथ निर्वाचन में सभी मतदाताओं की भागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ावा देना है। इस दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के संदेश को भी प्रसारित किया गया।
उपायुक्त ऊना ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है। उपायुक्त ने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर जीवन भर मतदान में हिस्सा लेने का प्रण लें। कहा कि हमारे युवा लोकतंत्र के भविष्य के कर्णधार हैं। उन्होंने मतदाता फोटो पहचान पत्र प्राप्त करने वाले युवा मतदाताओं को बधाई दी। उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


बॉक्स

उत्कृष्ट कार्य के लिए ये हुए सम्मानित

समारोह में ऊना जिला की सभी विधानसभा क्षेत्रों के बेहतरीन कार्य करने वाले एक-एक बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया गया। गगरेट विस क्षेत्र से अठवां बूथ -63 से सुषमा देवी, हरोली विस क्षेत्र से छेत्रां के बूथ-66 से मंजू बाला, ऊना विस क्षेत्र से बनगढ़ के बूथ-72 से पुष्पा देवी और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से अंब के बूथ-37 से मोनिका कुमारी को बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने मतदाता दिवस के थीम पर आधारित रंगोली, गायन, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके लिए उन्हें उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा 2024 चुनावों के दौरान स्वीप एक्टिविटी के तहत करवाई गई लोगो प्रतियोगिता की प्रतिभागी आभा कुमारी को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed