फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Other cardholders are confused due to the implementation of Himcard facility.

Una News: हिमकार्ड की सुविधा लागू होने से अन्य कार्डधारक असमंजस में

Thu, 30 Oct 2025 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Other cardholders are confused due to the implementation of Himcard facility.
स्मार्ट, सम्मान और ग्रीन कार्ड का लाभ मिलेगा या नहीं, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं
विज्ञापन

परिवहन निगम की तरफ से उच्च अधिकारियों से मांगा गया है जवाब
वर्तमान में कई यात्री सम्मान कार्ड जैसी सुविधाओं के साथ कर रहे सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से हिम कार्ड की नई सुविधा शुरू किए जाने के बाद अब अन्य कार्ड धारक असमंजस की स्थिति में हैं। निगम की ओर से आगामी दिनों में ऊना बस स्टैंड पर हिम कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, लेकिन जिन यात्रियों के पास पहले से ही रियायती स्मार्ट कार्ड, सम्मान कार्ड, ग्रीन कार्ड आदि हुए हैं, उनके लाभ को लेकर अभी तक निगम की ओर से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
एचआरटीसी ऊना डिपो ने इस विषय पर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया है। पत्र में पूछा गया है कि पुराने कार्ड धारकों को आगे किस प्रकार से लाभ दिया जाएगा और क्या उनकी वैधता जारी रहेगी या नहीं। सूत्रों के अनुसार ऊना बस स्टैंड पर अगले सप्ताह से हिम कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं, जिन यात्रियों के पास अभी तक वैधता अवधि वाले पुराने कार्ड हैं, वे यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उन्हें किराये में पूर्व की भांति रियायत मिलेगी या नहीं। हालांकि निगम की ओर से संकेत दिए गए हैं कि पुराने कार्ड धारकों को भी आगामी दिनों में 236 रुपये शुल्क देकर नया हिम कार्ड बनवाना पड़ेगा लेकिन पहले से बने कार्डों की वैधता को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

कोट्स
निगम ने अब हिम कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में पुराने बनाए गए अन्य कार्ड भी चल रहे हैं। आगामी समय में इन कार्ड धारकों को किस प्रकार से लाभ देना है, इसे लेकर उच्च अधिकारियों से पत्र लिखकर पूछा गया है। जवाब मिलने के बाद ही अगली प्रक्रिया उसी के अनुसार अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

–सुरेश धीमान, डीडीएम, एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed