{"_id":"6a3adaf6764421b38808ddc5","slug":"organizations-outraged-over-neglect-of-una-daulatpur-railway-stations-una-news-c-93-1-una1025-196126-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना-दौलतपुर रेलवे स्टेशनों की अनदेखी पर भड़की संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना-दौलतपुर रेलवे स्टेशनों की अनदेखी पर भड़की संस्थाएं
Wed, 24 Jun 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला के रेलवे स्टेशनों पर वर्षों से लंबित सुविधाओं को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। ऊना हिमाचल और दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-1 की ऊंचाई न बढ़ाने और कोच डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगाने को लेकर संस्थाओं ने रेलवे के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है।
जनहित मोर्चा ऊना के हरिओम गुप्ता, राजीव भनोट, युवा ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष चंदन और राहुल सहित अन्य प्रतिनिधियों ने जारी बयान में कहा है कि ऊना और दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशनों पर आज भी कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब दो वर्षों से जिले के विभिन्न संगठन लगातार रेलवे प्रशासन से दोनों स्टेशनों पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने और प्लेटफार्म नंबर-1 की ऊंचाई तय मानकों के अनुसार बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दोनों स्टेशनों पर प्लेटफार्म नंबर-1 करीब 100 मीटर हिस्से में तय मानकों से नीचे है, जिसके चलते 22 एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में यात्रियों को चढ़ने और उतरने में भारी दिक्कत झेलनी पड़ती है। इसका सबसे अधिक खामियाजा दिव्यांगों, बुजुर्गों और महिला यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। इसके अलावा ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्मों और दौलतपुर चौक स्टेशन पर बारिश व तेज धूप से बचाव के लिए पर्याप्त शेड भी उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने रेलवे मंडल अंबाला और उत्तर रेलवे से मांग उठाई कि इन समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए।