फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Opposition to regularization of promoted principals without financial benefits

Una News: बिना वित्तीय लाभ पदोन्नत प्रधानाचार्यों के नियमितीकरण का विरोध

Thu, 22 May 2025 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Opposition to regularization of promoted principals without financial benefits
प्रधानाचार्य स्कूल कैडर सेवानिवृत्त और सेवारत संगठन ने कहा, अदालत में देंगे चुनौती
विज्ञापन

अदालत में प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ने पर भी सहमति बनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश सरकार की ओर से 2017 से 2023 तक सभी पदोन्नत प्रधानाचार्यों का नियमितीकरण बिना किसी वित्तीय लाभ के किए जाने पर कड़ा एतराज जताया। ऊना मुख्यालय के परिधि गृह में प्रधानाचार्य स्कूल कैडर सेवानिवृत्त एवं सेवारत संगठन ऊना इकाई की हंगामेदार बैठक में सरकार के निर्णय को इस वर्ग के प्रति अन्यायपूर्ण करार दिया। इसे अदालत में चुनौती देने का फैसला लिया। इसके विरुद्ध प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ने पर भी सहमति बनी। बैठक में इसके लिए एक तदर्थ समिति का भी गठन किया गया। इसके अध्यक्ष अजय शर्मा, महासचिव नरेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश परमार, प्रेस सचिव नरेश सैनी, कोषाध्यक्ष हरीश साहनी और एक्शन कमेटी के चेयरमैन संजीव शर्मा मनोनीत किए गए।
संगठन के प्रेस सचिव नरेश सैणी ने कहा कि प्रधानाचार्य स्कूल कैडर की चिरलंबित नियमित पदोन्नति को बगैर वित्तीय लाभ के किए जाने पर सभी सदस्यों में सरकार के प्रति गहरा रोष है। संगठन ने ऊना मुख्यालय में बैठक कर सरकार के इस निर्णय का पुरजोर विरोध किया है। संघ सदस्यों ने हर जिला में एक एडहॉक कमेटी का गठन करने का आह्वान किया है, जो इस मामले को सरकार व न्यायालय के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाए जाने की रूपरेखा तैयार करेगी। हर जिला मुख्यालय पर सरकार के प्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें इस अन्याय से अवगत करवाएगी। संघ सदस्यों ने कहा कि वर्ष 2017 से 2023 तक सभी पदोन्नत प्रधानाचार्यों का नियमितीकरण बगैर वित्तीय लाभ दिए किया जाना इस वर्ग के साथ अन्याय है। कई प्रधानाचार्य तो इस नियमितीकरण का इंतजार करते-करते दुनिया छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


बैठक के उपरांत संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उपशिक्षा निदेशक उच्चतर अनिल कुमार तक्खी से भी मिला और अपनी मांगों को लेकर उन्हें अवगत करवाया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अजय शर्मा, नरेश सैनी, नरेश शर्मा, हरीश साहनी, संजीव शर्मा, गुरदीप सैनी, दलबीर सिंह, राकेश कुमार, राम स्वरूस कालिया, पुरुषोत्तम दास शर्मा, सतीश परमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed