फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Opposition to opening of liquor shop in Santoshgarh

Una News: संतोषगढ़ में शराब ठेका खोलने का विरोध

Wed, 02 Apr 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Opposition to opening of liquor shop in Santoshgarh
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के मुख्य बस अड्डे और डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक के पास खुले शराब ठेके का स्थानीय लोग और व्यापारी कड़ा विरोध कर रहे हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सुरिंद्र बस्सी, उपप्रधान सुलिंद्र चोपड़ा सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि नगर के बीचों-बीच महत्वपूर्ण स्थानों पर शराब का ठेका खुलना बेहद आपत्तिजनक है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि पहले से ही शहर में दो शराब ठेके मौजूद हैं। ऐसे में आबादी वाले क्षेत्र में नया ठेका खोलने की कोई जरूरत नहीं है। पहले भी इस स्थान पर शराब ठेका खोलने का प्रयास किया गया था, जिसका उस समय भी कड़ा विरोध हुआ था। मगर अब कुछ दिनों पहले एक बार फिर डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक के पास शराब का ठेका खोल दिया है।
विज्ञापन

विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि ठेका खुलने से यहां शराब पीने वालों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे अराजकता और असुरक्षा का माहौल बन सकता है। इस क्षेत्र में बस अड्डा और कई दुकाने हैं, जहां महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही रहती है। ऐसे में ठेके की मौजूदगी से सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। यह इलाका शहर का प्रमुख और संवेदनशील स्थान है, जहां ठेके का खुलना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि इस ठेके को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशासन ने इस मामले पर जल्द कोई कदम नहीं उठाया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं नवीन महे, महेश सहजल सहित अन्य स्थानीय लोगों ने भी ठेके का विरोध दर्ज कराया और इसे जल्द से जल्द बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed