{"_id":"6829e3f3f52aa497c0085c2a","slug":"opposition-to-connecting-dehar-panchayat-to-sohari-zilla-parishad-ward-una-news-c-93-1-una1002-154035-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डीहर पंचायत को सोहारी जिला परिषद वार्ड से जोड़ने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डीहर पंचायत को सोहारी जिला परिषद वार्ड से जोड़ने का विरोध
विज्ञापन
ग्रामीण बोले- खरयालता पंचायत को पहले ही कर दिया दोफाड़
समस्या का हल न होने पर सड़कों पर करेंगे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत को पहले ही दोफाड़ कर दिया गया। खरयालता पंचायत का आधा क्षेत्र कुटलैहड़ विधानसभा तथा आधा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के साथ जोड़ दिया गया था। इसका लोगों ने विरोध भी जताया है। अब नए जिला परिषद वार्ड बनने से सोहारी जिला परिषद वार्ड बनाया गया है। इसमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की डीहर पंचायत को सोहारी जिला परिषद वार्ड से जोड़ा गया है। इसका डीहर पंचायत के लोग विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर जल्द ही समस्या का हल नहीं हुआ तो सड़कों पर उतर करके प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कुछ बुद्धिजीवी वर्ग ने अपने विचार साझा किए।
बाक्स
चडोली से विपन शर्मा का कहना है कि पहले खरयालता पंचायत को दोफाड़ कर दिया। अब डीहर पंचायत को भी चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है जो सरासर गलत है।
पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा का कहना है कि पहले हमारी खरयालता पंचायत को दो हिस्सों में बांट दिया था। आधा गांव कुटलैहड़ और आधा चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से जोड़ दिया था। अब हम लोगों को सोहारी जिला परिषद वार्ड से जोड़ा जा रहा है। यह गलत है। इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल किया जाए। वरना इसके लिए हमें सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। राजपुरा से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर पवन ठाकुर का कहना है कि हमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के साथ ही रहने दिया जाए। हमारी पंचायत को मोममन्यार जिला परिषद वार्ड के साथ ही रखा जाए। हम लोग सोहारी जिला परिषद वार्ड के साथ नहीं मिलना चाहते हैं।
विज्ञापन
बाक्स
खैरियां के सेवानिवृत्त सूबेदार जोगेंद्र सिंह का कहना है कि हम पहले खरयालता पंचायत के साथ थे लेकिन डीहर पंचायत से जोड़ दिए थे। अब हमारे जिला परिषद वार्ड को सोहारी से जोड़ा जा रहा है। यह सही नहीं है। सरकार व संबंधित विभाग को जल्द इस पर ध्यान देना होगा।