फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Operation theatre facility will be available in the new building of Civil Hospital Bangana

Una News: नागरिक अस्पताल बंगाणा के नए भवन में मिलेगी ऑपरेशन थियेटर की सुविधा

Tue, 19 Aug 2025 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Operation theatre facility will be available in the new building of Civil Hospital Bangana
ऑपरेशन के लिए नहीं करना पड़ेगा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का रुख
विज्ञापन


अस्पताल के भवन में ऑपरेशन के लिए जल्द स्थापित किए जाएंगे उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल बंगाणा के नए भवन में जल्द ही ऑपरेशन थियेटर की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए आवश्यक उपकरणों व स्टाफ की तैनाती को लेकर प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। सुविधा शुरू होने पर मरीजों को ऑपरेशन के लिए अब क्षेत्रीय अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में नए भवन का निर्माण किया जा रहा है, जो लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसी भवन में ऑपरेशन थियेटर स्थापित होगा। आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया भी निर्माण कार्य के साथ-साथ पूरी कर ली जाएगी।
फिलहाल पुराने भवन में केवल माइनर ओटी की सुविधा उपलब्ध है। महिलाओं के सिजेरियन प्रसव और अन्य बड़े ऑपरेशनों के लिए मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल रेफर करना पड़ता है। वर्तमान में अस्पताल में केवल नॉर्मल डिलीवरी की सुविधा है, जिससे मरीजों को ऊना आना-जाना पड़ता है और असुविधा का सामना करना पड़ता है। बंगाणा और आसपास की लगभग 35 पंचायतें, जिनमें दूरदराज के क्षेत्र भी शामिल हैं, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल बंगाणा के नए भवन में ऑपरेशन थियेटर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए स्टाफ की तैनाती को लेकर प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। -डॉ. अशोक दरोच, चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल बंगाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed