फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Operation of Gosadans being done with 5.76 crores: Kanwar

5.76 करोड़ से हो रहा गोसदनों का संचालन : कंवर

Wed, 28 Jul 2021 12:01 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Operation of Gosadans being done with 5.76 crores: Kanwar
बढेड़ा में कंवर हरि सिंह की याद में पौधरोपण से पहले श्रद्घाजलि देते पंचायती राज मंत्री विरेंद्र ? - फोटो : Una
ऊना। प्रदेश सरकार ने अगस्त 2020 से अप्रैल 2021 तक राज्य में संचालित गो-अभ्यारण्यों और गोसदनों को 5.76 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। यह बात पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को कही। वे थाना खास में आयोजित एक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश गोसदनों को संचालित करने के लिए 500 रुपये प्रति पशु की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

वर्तमान प्रदेश सरकार ने लगभग 18 हजार बेसहारा गोवंश को आश्रय प्रदान किया है। मौजूदा समय में प्रदेश में 198 गोसदन और 12 गो-अभ्यारण्य संचालित किए जा रहे हैं। सड़क पर बचे हुए बेसहारा पशुओं को सहारा देने के लिए मौजूदा गोसदनों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े तीन साल में बिलासपुर जिले में 1184 , चंबा में 156, हमीरपुर में 1548, कांगड़ा में 2293, किन्नौर में 42, कुल्लू में 1461, मंडी में 1466, सिरमौर में 975, शिमला में 1214, सोलन में 4686 और ऊना में 2382 बेसहारा गोवंश को संरक्षण दिया है।
विज्ञापन

इनके संचालन के लिए बिलासपुर जिले के गोसदनों को 45.23 लाख रुपये, चंबा में 16.79 लाख रुपये, हमीरपुर में 49.90 लाख, कांगड़ा में 63.73 लाख, किन्नौर में 76320, कुल्लू में 14.84 लाख, मंडी में 38.76 लाख, सिरमौर में 43.58 लाख, शिमला में 37.86 लाख, सोलन में 1.79 करोड़ और ऊना में 85.61 लाख रुपये की धनराशि गो संचालकों को प्रदान की गई है। इस मौके पर जिलापरिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, तहसीलदार राहुल शर्मा, बीडीओ यशपाल सिंह, उपनिदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन, अधीषण अभियंता पीडब्ल्यूडी शशि धीमान, विद्युत बोर्ड से खुशविंदर सिंह, जल शक्ति विभाग से एके बंसल, एसडीएससीओ अमित मोदगिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गो-अभ्यारण्य थाना खास के बेहतर संचालन पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से यहां पशुओं के लिए दो अतिरिक्त शेड बनाने और सूखा चारा स्टोर करने के लिए एक अन्य शेड का निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गो-अभ्यारण्य को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण करने और किनारे पर ड्रेन बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed