फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Open air gym facility will be available in every ward of the city

Una News: शहर के हर वार्ड में मिलेगी ओपन एयर जिम की सुविधा

Thu, 07 Nov 2024 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
Open air gym facility will be available in every ward of the city
जिम स्थापित करने के लिए पार्षदों से मांगें सुझाव
विज्ञापन

वार्डों में सार्वजनिक स्थानों के आस पास ही स्थापित होंगे ओपन एयर जिम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद की तरफ से शहर में विभिन्न स्थानों पर नए ओपन एयर जिम स्थापित किए जाएंगे। इसे लेकर नगर परिषद में पार्षदों से सुझाव मांगे हैं। इन सुझावों के बाद नगर परिषद की तरफ से ओपन एयर जिम स्थापित करने को लेकर स्थानों का चयन किया जाएगा। नगर परिषद की इस मुहिम का उद्देश्य शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रखना है। नगर परिषद की तरफ से शहर में ओपन जिम स्थापित करने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर परिषद की तरफ से जिम स्थापित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों को चुना जाएगा। यहां सभी लोग आकर जिम की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। जिम स्थापित करने के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और औद्योगिक इकाइयों की भी मदद ली जाएगी। वर्तमान में शहर में एमसी पार्क में ओपन एयर जिम स्थापित है। इसके अलावा अन्य वार्डों में ओपन एयर जिम की सुविधा नहीं है। हालांकि शहर के साथ लगती पंचायत के क्षेत्र में कई स्थानों पर ओपन एयर जिम बनाए गए हैं लेकिन शहरवासियों को बेहतरीन सुविधा देने के लिए अब शहर में भी विभिन्न स्थानों पर ओपन एयर जिम स्थापित किए जाएंगे।


कोट्स
शहर में विभिन्न स्थानों पर ओपन एयर जिम स्थापित किए जाएंगे। इसे लेकर जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे लोगों को उनके वार्ड के आसपास की ओपन एयर जिम की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ई. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed