{"_id":"680b97b83fbaad563f053633","slug":"one-way-system-will-remain-in-place-in-the-shivbari-fair-area-una-news-c-93-1-una1002-152271-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शिवबाड़ी मेला क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था कायम रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शिवबाड़ी मेला क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था कायम रहेगी
विज्ञापन
दो दिवसीय शिवबाड़ी मेले की तैयारियां मुकम्मल
मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग झूले सजे
बच्चों के खिलौनों सहित महिलाओं के साज सज्जा के सामान की दुकानें खुलीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिवबाड़ी मेले के आयोजन को लेकर मेला प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मेले का आगाज सादगी के साथ होगा। 26 अप्रैल को मेले के पहले दिन लोग न सिर्फ द्रोण महादेव के दर्शन कर सकेंगे बल्कि मेला क्षेत्र में सजे झूलों का आनंद लेने के साथ दुकानों में खरीदारी भी कर सकेंगे। शिवबाड़ी मेले में स्टार नाइट का आयोजन केंद्र सरकार की ओर से कैथोलिक चर्च के धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के शनिवार को होने वाले अंतिम संस्कार पर घोषित किए गए राष्ट्रीय शोक के चलते रोक लिया गया है। स्टार नाइट 27 अप्रैल को होगी। गगरेट क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शिवबाड़ी मेले का आयोजन इस बार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। बेशक यह मेला सदियों से चलता आ रहा है। पहली बार विधायक राकेश कालिया के प्रयासों से इस मेले के शुभारंभ पर प्रशासन ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग तरह के झूले सज गए हैं तो बच्चों के खिलौनों सहित महिलाओं के साज सज्जा के सामान की भी कई दुकानें खुल गई हैं। पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर भी इसमें प्रस्तुति देंगे। जबकि, पहाड़ी लोक गायक करनैल राणा, इंडियन आइडल फेम कुमार साहिल, वायस ऑफ पंजाब व कांगड़ा की बुलंद आवाज दिशता सिंह, फिरदौस बैंड सहित कई स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। शिवबाड़ी मेले की स्टार नाइट पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी व देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर सकती हैं। मेला क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था कायम रहेगी। शुक्रवार को भी एसडीएम सौमिल गौतम, तहसीलदार कुलताज सिंह सहित तमाम प्रशासनिक टीम ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम सौमिल गौतम ने कहा कि मेले के बेहतर संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से मेले का आनंद उठाने की अपील की है।