फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one thousand Jawans will be deputed in Chintpurni

अष्टमी मेले में एक हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा

Sat, 30 Jul 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं Updated Sat, 30 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
one thousand Jawans will be deputed in Chintpurni
पु‌लिस - फोटो : file photo

चिंतपूर्णी में 3 से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले की सुरक्षा प्रबंधों को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, भगदड़ और अफवाहों को रोकने, श्रद्धालुओं के जान माल की सुरक्षा, समाज विरोधी तथा देशद्रोही तत्वों पर निगरानी रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के करीब एक हजार जवानों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। एएसपी ऊना मदन लाल कौशल को मेला पुलिस अधिकारी एवं डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी को सहायक मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले को सुचारु और सफल बनाने के लिए मेला क्षेत्र को 8 पुलिस सेक्टरों में बांटा गया है।

विज्ञापन


सेक्टर 1 गगरेट के आशादेवी मंदिर से मुबारिकपुर तक होगा। सेक्टर 2 मुबारिकपुर से शिव मंदिर भरवाईं तक होगा। सेक्टर 3 शिव मंदिर से तलवाड़ा बाईपास पार्किंग स्थल से ऊना और कांगड़ा जिले की सीमा तक और भरवाईं  पार्किंग स्थल से मोईन गांव के कुएं तक होगा। सेक्टर 4 नया बस अड्डा तलवाड़ा बाईपास से लेकर पुराना बस अड्डा तक होगा। सेक्टर 5 पुराना बस अड्डा से समनोली चौक और मंदिर द्वारा निर्मित बाईपास गांव मोईन के कुएं तक, अस्पताल रोड शिव मंदिर तालाब, प्रशासनिक भवन, शाहकोट वाली पौड़ियां और जगदंबा ढाबा वाली पौड़ियों तक होगा। सेक्टर 6 संजीव क्लीनिक से लेकर मुख्य बाजार तक होगा। सेक्टर 7 मंदिर परिसर व प्रवेश द्वार, निकासी द्वार वाली पौड़ियों और लिफ्ट व लंगर भवन और लक्कड़ बाजार से पुराना बस अड्डा तक होगा। सेक्टर 8 शास्त्री स्वीट्स से लेकर शीतला मंदिर तक और तलवाड़ा बाईपास से लेकर नए बस अड्डे तक होगा।
विज्ञापन


प्रत्येक सेक्टर में एक राजपत्रित पुलिस अधिकारी, अराजपत्रित अधिकारी ग्रेड-1 को बतौर सेक्टर प्रभारी तैनात किया गया है। मेले में आपराधिक मामलों का निपटारा करने के लिए तथा समस्त सेक्टरों में तालमेल बनाए रखने के लिए एक अस्थायी पुलिस चौकी स्थापित की गई है। इसमें एक कंट्रोल रूम भी होगा, जो दिन-रात काम करेगा। एसपी ने कहा कि मेले के दौरान किसी भी सेक्टर में यदि किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या होती है तो अफवाहों में ध्यान न दें और अपने कर्तव्य पालन का ध्यान दें। किसी भी आपात स्थिति अथवा सहायता के लिए श्रद्धालु और जनता पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed