{"_id":"60e5c5c88ebc3e29872016d7","slug":"one-lakh-rupees-cheated-from-doctor-in-the-name-of-aloting-shop-una-news-sml3761429159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान देने के नाम पर डॉक्टर से एक लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान देने के नाम पर डॉक्टर से एक लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
ऊना। निकटवर्ती पेखूबेला गांव के डॉक्टर ने एक व्यक्ति पर दुकान देने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत मैहतपुर पुलिस चौकी में दर्ज कराई है।
रायंसरी निवासी सत्यदेव वर्मा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि पेखूबेला में उसका क्लीनिक है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पेखूबेला के गुरमेल चंद ने उसे दुकान देने का आश्वासन देकर उससे एक लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने एग्रीमेंट के अनुसार तय समय अवधि पर दुकान न बनाकर देने पर दो लाख रुपये और कुछ भूमि देने का एग्रीमेंट किया था।
डॉक्टर का आरोप है कि आरोपी अब उसे दुकान और दिए हुए रुपये देने से इंकार कर रहा है। उसे जान से मारने और हाथ-पैर तुड़वाने की धमकी भी दे रहा है। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।