फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   One Kaabu with seven bottles of country liquor

Una News: सात बोतल देसी शराब के साथ एक काबू

Thu, 29 Feb 2024 04:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 29 Feb 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
One Kaabu with seven bottles of country liquor
जोल (ऊना)। थाना बंगाणा के तहत जोल चौकी की पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी जोल की पुलिस बुधवार को क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान शाम करीब सात बजे एक व्यक्ति कंधे पर प्लास्टिक का बैग उठाकर जोल चौक से सोहारी की ओर जा रहा था। वह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रुकने के लिए कहा तो भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पास बरामद प्लास्टिक की बोरी की जांच करने पर उसमें सात बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब की खेप जब्त कर आरोपी को काबू कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed