फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   one arrested with ban medicine

प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
one arrested with ban medicine
नंगल। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नंगल में लाल टंकी के पास एक युवक को प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1250 नशीली गोलियां बरामद की हैं। नंगल थाना प्रभारी इंसपेक्टर पवन चौधरी ने बताया कि नंगल पुलिस को एक गुप्ता सूचना मिली थी कि एक युवक लाल टंकी पार्क की ओर नशीली गोलियां बेचने का धंधा कर रहा है। मामले की सूचना मिलते ही एएसआई बलवीर सिंह व एएसआई सोहन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर नाका लगाया गया। नाके पर पैदल चले आ रहे एक युवक को जब रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 1250 नशीली गोलियां बरामद की गई। आरोपी युवक की पहचान रविंद्र कुमार उर्फ राणा निवासी इंदिरा नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed