{"_id":"6618323ee6664123540ed904","slug":"on-the-third-navratri-9-thousand-devotees-attended-the-court-of-goddess-chintpurni-una-news-c-93-1-una1002-121814-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तीसरे नवरात्र पर 9 हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तीसरे नवरात्र पर 9 हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार लगाई हाजिरी
Fri, 12 Apr 2024 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
मां के दर्शनों के लिए पुराने बस स्टैंड तक पहुंचीं श्रद्धालुओं की लाइनें
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। चैत्र नवरात्र मेले के तीसरे दिन 9 हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। दर्शनों के लिए लगी लाइनें पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गईं। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए भेंटें गाते हुए कतार में मंदिर पहुंच रहे थे। मंदिर में लगाए गए रंग-बिरंगे फूल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में लगे फूलों के साथ फोटोशूट भी कर रहे हैं। वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर भी डाल रहे हैं। इन नवरात्र के दौरान क्षेत्र के काफी लोग माता की पूजा, व्रत भी कर रहे हैं और घरों में अखंड ज्योति भी प्रज्ज्वलित की हुई है।
पंडित राम कुमार कौल, खेत चंद शास्त्री, संदीप सन्नी इत्यादि ने बताया कि इन नवरात्रों में माता की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। माता के भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। शनिवार और रविवार के दिन भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। होमगार्ड के प्लाटून कमांडर जगीरी चंद ने बताया कि वीरवार को 9 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई। सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए जवान पूरी तरह से मुश्तैदी से 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं। सुगम दर्शन पर्ची पद्धति शुरू होने से इन नवरात्र में वृद्धों को माता के दर्शन करने का फायदा मिल रहा है।