{"_id":"612fc7498ebc3e7a0601b872","slug":"on-the-first-day-in-una-college-850-attended-una-news-sml3823047166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना कॉलेज में पहले दिन 850 ने भरी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना कॉलेज में पहले दिन 850 ने भरी हाजिरी
विज्ञापन
ऊना कॉलेज में कोविड एसओपी के अनुसार क्लास रूप में विद्यार्थी को पढ़ाते हुए।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। कॉलेज में कक्षाएं शुरू होने के पहले दिन छात्रों की हाजिरी सीमित रही है। ऊना कॉलेज में महज 25 फीसदी छात्रों ने ही हाजिरी भरी है। कॉलेज में 3350 छात्र पंजीकृत हैं इनमें से 850 पहले दिन कॉलेज पहुंचे। कॉलेज के प्रवेशद्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही छात्रों को प्रवेश मिला। कॉलेज परिसर में भी कोविड नियमों के पालन करने के निर्देश दिए। बुधवार को जिलेभर के कॉलेजों में एक बार फिर रौनकलौट आई है।
कक्षाओं में प्रवेश करने के पहले छात्रों की प्रवेशद्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद कक्षाओं में विद्यार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए बिठाया गया। इनमें 50 से कम विद्यार्थी हैं, वहां नियमित कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसके अलावा 150 से अधिक छात्रों वाली कक्षाओं को रोटेशन के तहत बुलाया जाएगा। कक्षाओं के पहले दिन ऊना कॉलेज में काफी कम संख्या पर छात्र पहुुंचे।
कॉलेज प्रबंधन की तरफ से विद्यार्थियों को कोविड नियमों की पालना के लिए लाउड स्पीकर के माध्यम से बार बार निर्देश भी दिए गए। कक्षाओं में भी प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल तहत बिठाया। इस संबंध में ऊना कॉलेज के प्राचार्य डॉ त्रिलोक चंद ने बताया कि पहले दिन 25 प्रतिशत छात्र ही कॉलेज आए। कॉलेज में कोविड नियमों के तहत ही कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
कालेजों में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि एसओपी के अनुसार ही पढ़ाई करवाई गई।