फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   oil tanker rolled down

काले तेल से भरा टैंकर पलटा, एक घायल

Fri, 13 Jan 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल Updated Fri, 13 Jan 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
oil tanker rolled down
नंगल में सड़क पर पलटा तेल का टेंकर। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के अजौली मोड़ के पास नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक काले तेल से भरा टैंकर अचानक सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोटें आई हैं। घायल टैंकर चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया।

विज्ञापन


नया नंगल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई बलवीर चंद ने बताया कि ऊना जिले के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक उद्योग से काला तेल टैंकर में भर कर यूपी ले जाया जा रहा था कि इस दौरान अजौली मोड़ के पास तेल से भरा हुआ टैंकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। सड़क पर टैंकर पलटने से टैंकर में भरा हुआ काला तेल काफी मात्रा में सड़क के बीचोंबीच फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से सड़क में फैल रहे काले तेल को बेरीकेट कर सड़क पर लगे जाम को बहाल किया। एएसआई बलवीर चंद ने बताया कि हादसे में घायल टैंकर चालक की पहचान बलतेज सिंह निवासी घनौरी (तापामंडी) पंजाब के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed